कैमूर:दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक,सजने लगी दुकानें..
कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनियां : बाजारों में दीपावली की धूम शुरू हो गई है बाजार सजने लगे है आगामी पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल अब बढ़ने लगी है। दीपावली के लिए बाजार में रंग-बिरंगी लाइटें सज गयी है। क्योंकि दिवाली का पर्व अब 2 दिन ही शेष रह गए हैं बाजारों में सस्ते व महगे कई प्रकार के मूर्ति व अन्य समान उपलब्ध है। मोहनिया अनुमंडल में कई जगहों पर दिवाली आइटम की दुकानें सजी है लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है म्यूजिक झालर, सिल्क झालर, प्लास्टिक कैप झालर व गेंदे के आकार वाली झालर भी लोगों को लुभा रहा है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी लगने लगी है। लोग दीपावली की तैयारी में जुट गए है। पूजन की सामग्री से लेकर घर सजाने के लिए सामान की खूब बिक्री हो रही है। मोहनिया दुर्गावती रामगढ़ कुदरा बाजारों में शाम के वक्त अच्छी खासी चहल पहल है कुछ लोग घर में रंग रोगन करने में व्यस्त है तो कई इलेक्ट्रॉनिक झालर बत्ती आदि से घर सजाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment