खरवार भवन मे धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: शहर स्थित खरवार भवन मे युवा खरवार महासभा कैमूर के तत्वावधान मे बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा का जयन्ती धुमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामअवतार सिंह खरवार एवं संचालन रविशंकर खरवार ने किया।कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुनिल खरवार के देखरेख मे संपन्न हुई।इस दौरान वक्ताओ ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के जिवन पर प्रकाश डाला गया एवं बिहार सरकार के लगातार अनदेखी के परिणामस्वरूप जाति प्रमाणपत्र निर्गत न करना एवं जाति गणना मे शामिल न होने रोष प्रकट किया। जिले एवं प्रखंड स्तर के सरकारी कर्मचारी के मनमाने रवैए के प्रती असंतोष प्रकट कर भविष्य मे संघर्ष को आन्दोलन कर उलगुलान का सपथ लीया ।मौके पर रविशंकर खरवार ,जितेंद्र खरवार ,संजय खरवार , मंगल खरवार, मनोज खरवार, अमित खरवार, प्रवीण खरवार, भरत खरवार, अमित खरवार, सुनील खरवार, पिंटू खरवार, राहुल खरवार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment