Header Ads

भीषण चोरी:घर में घुसकर चोरों ने की एक लाख बीस हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात ले उड़े चोरी..

सुबह में तीन बजे परिजनों की नीद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद था. उसके बाद परिजनो द्वारा दरवाजा बाहर से खोला गया. अंदर देखने पर अन्य घर का भी दरवाजा खुला हुआ था. जिसमें जाँच किया गया हो देखा गया कि पाँच बक्सा, एक अटैची, एक बैग नहीं पाया गया चोरो के द्वारा चोरी कर लिया गया है.
घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा समान

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत गजधरा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया।परिजन घर में सोते रहे और चोरों ने घर मे घुसकर एक लाख बीस हजार नगदी समेत लाखो रुपए कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए. चोरों ने घर में प्रवेश किया लेकिन उनके आने और जाने की भनक तक नहीं हुई.सुबह बिखरे सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए. 

इस संबंध में पीड़ित गजधरा निवासी नीतीश कुमार यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन दी है.नितिश कुमार द्वारा थाने मे दिए गए आवेदन के अनुसार गुरुवार की रात्री करीब 11:00 बजे परिवार के लोग खाना खाकर सो गये. जब सुबह में तीन बजे परिजनों की नीद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद था. उसके बाद परिजनो द्वारा दरवाजा बाहर से खोला गया. अंदर देखने पर अन्य घर का भी दरवाजा खुला हुआ था. जिसमें जाँच किया गया हो देखा गया कि पाँच बक्सा, एक अटैची, एक बैग नहीं पाया गया चोरो के द्वारा चोरी कर लिया गया है.

खोजबिन के क्रम में परिजन व ग्रामीणों के द्वारा लगभग घर के 600 मीटर के दुरी पर एक अरहर के खेत में उक्त सभी बक्सा, अटैची, बैंग, बिखरा हुआ पाया गया. जिसे तोड़कर उसमे रखा एक लाख बीस हजार नगद, दो सोने की चैन, चार सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, दो सोने का मंगलसूत्र, चार सोने का कंगन अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया. पीड़ित किसान ने थाने मे आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments