कैमूर में शराब तस्करी की जुगाड़ पकड़ाई,ट्रैक्टर-ट्राली में तहखाना से 261 लीटर शराब जब्त,एक धराया..
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से जीटी रोड के रास्ते शराब लदी एक ट्रेक्टर ट्राली आ रही है. सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई फौरन मोहनिया थाने की पूलिस पटना मोड़ के समीप पहुंच वाहनों की जांच शुरू की वाहन जांच में पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को आते देख रुकवा उसके बाद जांच की तो ट्रैक्टर के ट्रॉली के अंदर बने तहखाना मे भारी मात्रा में शराब भरी थी. उसके बाद पुलिस ने शराब लदी ट्रैक्टर व ट्राली को जप्त करने के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार शराब तस्कर कुदरा थाना क्षेत्र के ससना गांव निवासी विद्यासागर सिंह बताया जा रहा है.ट्राली के तहखाने से कुल 261 लीटर बरामद की गई।थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि पटना मोड़ के समीप से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में तहखाना से 261 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.आगे की अग्रिम कारवाई की जा रही है.
![]() |
| मोहनिया थाने में शराब के साथ जप्त ट्रैक्टर |
रिपोर्ट : मुबारक अली





Post a Comment