Header Ads

शिक्षिका की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम..

देर रात शिक्षिका की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. परंतु शिक्षिका के अचानक हार्ट अटैक होने से मौत हो गई. 
मृतिका शिक्षिका की फाइल फोटो 

- आचनक हार्ट अटैक होने से शिक्षिका की मौत.

- बीपीएससी परीक्षा में चयनित हुई थी शिक्षका.

-घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम.

कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़ :जिले के अधौरा के बड़ाप उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात शिक्षिका कि अचानक हार्ट अटैक होने से मौत हो गई. मृतक शिक्षिका की पहचान जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सुरेश साह की पुत्री 22 वर्षीय प्रिया कुमारी बताई जाती है.
मृतका शिक्षिका के घर पर जुटी भीड़

जानकारी के मुताबिक,बीपीएससी परीक्षा में चयनित होने के बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ाप अधौरा में योगदान लेने के बाद प्रिया उक्त विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थी. शुक्रवार की देर रात शिक्षिका की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. परंतु शिक्षिका के अचानक हार्ट अटैक होने से मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने बताया की बीपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 17 नवंबर 2023 को अधौरा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ाप में योगदान दी थी. शुक्रवार को विद्यालय से पठन-पाठन कराकर घर लौटने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गयी. इधर, मौत के बाद मृतक शिक्षिका के घर पर कई समाजसेवी मृतका शिक्षिका के परिजनों को दु:ख की घड़ी में सांत्वना देने में जुटे रहे.

रिपोर्ट : अभिषेक राज/धीरेंद्र गुप्ता



No comments