Header Ads

धान काटने के दौरान सियार के काटने से जख्मी हुई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम..

बीते 14 दिसंबर को इशापुर गांव के सिवान में धान महीला को धान का फसल काटने के दौरान एक सियार ने हमला कर काट कर जख्मी कर दिया था.जिसके बाद परिजनों द्वारा महिला को आनन फानन में इलाज के बाद भभुआ लाया गया था.जहां सदर अस्पताल में इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था. 
कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ: ईसापुर गांव में धान कटने के दौरान शियार के काटने से घायल हुए महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है.जानकारी के मुताबिक मृतक महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव निवासी वीरेंद्र बिंद की 31 वर्षीय पत्नी रजनी देवी बताई जाती है.वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो के बुरा हाल हो गया है.

दरअसल,बीते 14 दिसंबर को इशापुर गांव के सिवान में धान महीला को धान का फसल काटने के दौरान एक सियार ने हमला कर काट कर जख्मी कर दिया था.जिसके बाद परिजनों द्वारा महिला को आनन फानन में इलाज के बाद भभुआ लाया गया था.जहां सदर अस्पताल में इलाज के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था. 

महिला का पटना में इलाज होने के बाद महिला का घर पर इलाज चल रहा था. जिसको सदर अस्पताल में एक हफ्ता पर इंजेक्शन भी दिया जाता था.वही शनिवार को महिला की घर पर ही अचानक मौत हो गई है.जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया. जहां मैके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है जहां पुलिस एवं परिजन की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट 



No comments