साग खोटने गई छात्रा को मारपीट कर उतारा मौत के घाट के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे भभुआ जिप सदस्य..
जिप सदस्य के द्वारा आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु परिजनों को आश्वासन दिया गया. मौके से जिला के पुलिस आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ को दूरभाष के द्वारा अवगत कराकर मामले की निपक्ष रूप से जांच करने की बात कही गई.
- बुधवार की शाम हुई थी घटना
- घटना के सूचना पर पहुंचे भभुआ जिप सदस्य
- जिप सदस्य ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक रूप से किया सहयोग
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: बुधवार की शाम चैनपुर प्रखंड के नंदन गांव में साग खोटने को लेकर एक 12 वर्षीय किशोरी को खेत के मालिकों द्वारा मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था. घटना के बाद गुरुवार को भभुआ जीत सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे मिलने के बाद परिजनों द्वारा पूरी घटना की जानकारी जीत सदस्य को दी गई. वही जिप सदस्य के द्वारा आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु परिजनों को आश्वासन दिया गया. मौके से जिला के पुलिस आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ को दूरभाष के द्वारा अवगत कराकर मामले की निपक्ष रूप से जांच करने की बात कही गई. मौके पर बसपा जिला बसपा जिला अध्यक्ष छोटेलाल राम,प्रदेश महासचिव देवी, बृजेश कुमार, प्रदेश सचिव राम इकबाल राम ,संतोष राम, अयोध्या राम, डॉ संतोष राम
सहित काफी संख्या में लोग मौजूद है.
कहते है जिप सदस्य
जिप सदस्य ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदन गांव में साग खोटने को लेकर एक 12 वर्षी किशोरी को पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया है .सूचना के बाद शोका कुल परिवार से मिलने के लिए गांव पहुंचे हैं.उन्हों ने कहा की परिवार काफी गरीब है. बच्ची का क्रिया कर्म के लिए मौके पर पांच हजार रुपया का आर्थिक सहयोग किए है. इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने के लिए मैं तैयार हूं.
विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल
जिप सदस्य भभुआ
रिपोर्ट : अभिषेक राज/विशाल कुमार




Post a Comment