बेकाबू ट्रैक्टर ने दो माह के मासूम सहित दो महिला को रौंदा, मासूम व एक महिला की दर्दनाक मौत, एक महिला की स्थिति गंभीर, इलाज जारी..
अपने गांव से ही दवा लाने के लिए जा रही थी. तभी बेकाबू ट्रैक्टर ने दोनों महिला सहित दो माह के मासूम को रौंद दिया.
- बेकाबू ट्रैक्टर ने दो माह के मासूम के सहित दो महिला को रौंदा
- घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत
- इलाज के दौरान दो बार मां के मासूम ने तोड़ा दम
- घटना के सूचना पर पहुंची कुछिला पुलिस
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के कुछिला थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है.जहां की थाना क्षेत्र के मुखराव मोड़ के समीप बेकाबू ट्रैक्टर ने दो महिला व एक दो माह के मासूम को रौंद दिया. जिसमें एक महिला की दर्दनाक घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि इलाज के दौरान दो माह के मासूम ने अपना दम तोड़ दिया. वहीं घटना में घायल महिला का इलाज जारी है. घटना के बाद परिजनों व लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी.घटना के सूचना पर पहुंची कुछीला पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.
मृतक महिला की पहचान कुछिला थाना क्षेत्र के मुखराव गांव निवासी भूटन साह के पत्नी गिरिजा देवी व दो माह का एक मासूम शामिल है. घायल में मुखराम गांव निवासी धनु गुप्ता के पत्नी अंजनी देवी बताई जाती हैं.जानकारी के मुताबिक, अपने गांव से ही दवा लाने के लिए जा रही थी. तभी बेकाबू ट्रैक्टर ने दोनों महिला सहित दो माह के मासूम को रौंद दिया.
कहती है थानाध्यक्ष
थाना क्षेत्र के मुखराव मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर के द्वारा पैदल जा रही दो महिला व एक दो माह के मासूम को धक्का मार दिया है. घटना में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.जबकि एक दो माह के मासूम को इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि घटना में घायल एक महिला के इलाज चल रहा है. घटना के बाद शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए आगे की प्रक्रिया की जा रही है.वही ट्रैक्टर को जप्त कर ली गई है. जबकि चालक मौके से फरार है. मामले में आगे कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है.
रूबी कुमारी
थानाध्यक्ष कुछिला




Post a Comment