विधायक ने किया सड़क और कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास,कहा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है लक्ष्य
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : क्षेत्र का विकास ही हमारा पहली प्राथमिकता है जनता ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाना मेरा दायित्व है उक्त बातें विधायक सुधाकर सिंह ने दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में सड़क निर्माण और कब्रिस्तान का घेराबंदी कार्य का शिलान्यास करने के मौके पर कहीं.उन्होने दुर्गावती प्रखंड के ग्राम बभनपुरा मोड़ से जनार्दनपुर तक जाने वाला सड़क का शिलान्यास।जीटी रोड के उत्तर तरफ दहला मोड़ के पास क़ब्रिस्तान का घेराबंदी कार्य का शिलान्यास की ककरैत मेन रोड से दहला मल्लाह टोला तक सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिरालास किया सड़क बनने को लेकर लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक रही थी। इस दौरान विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि जनता ने भरोसा कर जिम्मेदारी दी है क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना मेरा दायित्व है क्षेत्र में विकास भी तेजी गति से हो रही है हर क्षेंत्र में विकास हमारा लक्ष्य है।कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति का समुचित विकास कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना मेरा लक्ष्य है।इसके लिए सभी गांवों में पक्की सड़क, बिजली, पेयजल, नाली सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में लगा हूं।दुर्गावती प्रखंड के ग्राम बभनपुरा मोड़ से जनार्दनपुर तक और ककरैत मेन रोड से दहला मल्लाह टोला तक सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा वर्षों से किया जा रहा था। क्योंकि सड़क काफी जर्जर होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।जिसे पुरा किया गया दहला मोड़ के पास क़ब्रिस्तान का घेराबंदी नहीं था जिसका शिलान्यास किया गया है कब्रिस्तान की घेराबंदी प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी वहीं निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी दिख रही है।
दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment