खाना बनाते समय प्रेसर कुकर फटा,महिला घायल..
अचानक तेज आवाज के साथ कुकर फट गया.इससे प्रिती कुमारी गंभीर रुप से झुलस गई.शोर सुनकर परिजन भागकर पहुंचे युवती की हालत देख सबके होश उड़ गए. ![]() |
| घायल महिला का अनुमंडल अस्पताल में इलाज जारी |
कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनिया : शहर के वार्ड संख्या एक में खाना बनाते समय अचानक कुकर फट गया.इसके चपेट मे आई युवती गम्भीर रूप से जख्मी हो गई. घायल युवती को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मोहनिया शहर के वार्ड नंबर एक निवासी श्री भगवान राम की पुत्री प्रीति कुमारी अपने घर के किचन में सुबह के समय खाना बना रही थी.इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ कुकर फट गया.इससे प्रिती कुमारी गंभीर रुप से झुलस गई। शोर सुनकर परिजन भागकर पहुंचे युवती की हालत देख सबके होश उड़ गए.आनन फानन मे युवती को परिजन इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.
रिपोर्ट : मुबारक अली




Post a Comment