Header Ads

Live video: सड़क हादसे में मां-बेटे के मौत के बाद लोगों ने ट्रक को रोक किया आग के हवाले..


कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
जिले के मोहनिया में हुए सड़क हादसे में मां बेटे की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.ट्रक चालक हो बचाकर पुलिस के ले जाने के दौरान आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई शुरू कर दी.

बताते चले कि मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के रहने वाले बैरिस्टर कुरैशी अपनी पत्नी हसनर बेगम और पुत्र एहसान कुरैशी को अपने बाइक से लेकर अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे थे. जैसे ही शहीद बाबा मजार के समय पहुंचे जर्जर सड़क के कारण बाइक ट्रक की चपेट में आने से मां बेटे की मौके पर मौत हो गई .जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए.

कहते है मुखिया
एनएचएआई की लापरवाही से यह सड़क हादसा हुआ है.पिछले तीन महीने से सर्विस सड़क टूटा हुआ है. आए दिन सड़क हादसे में लोग घायल होते हैं, और आज दो की मौत हो गई है. मुवावाजे की मांग की गई है और एनएचएआई पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.
मीर इमरान
मुखिया बेलौडी पंचायत मोहनिया

कहती है जिप सदस्य 
एनएचएआई पर प्राथमिक की दर्ज की जाए. मृतक काफी गरीब है. उसके एक बच्चे को एनएचएआई अपने यहां नौकरी दे.
गीता पासी
जिप सदस्य मोहनिया भाग 3
 
कहते है थानाध्यक्ष
तत्काल 40 हजार रुपए का मुआवजे के तौर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मृतक के परिजनों को दिया गया है. अन्य मुआवजे की राशि पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद परिजनों को दी जाएगी.फिलहाल पुलिस तीन घंटा से लगे जाम को छुड़ाने में जुटी हुई है.
ललन कुमार
थानाध्यक्ष मोहनिया

वीडियो : 1

वीडियो :2




No comments