Header Ads

Video : भभुआ नवनिर्मित जिला मंडलकारा का निर्देशक ने निर्माणाधीन मंडलकारा का किया निरीक्षण,कहा जल्द होगा शुरू..


कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ:
 भभुआ-मोहनियां पथ स्थित जिला नव निर्मित मंडलकारा का निर्माणाधीन मंडलकारा के निर्देशक प्रशासनिक सुरक्षा कारा विभाग नीरज कुमार झा के द्वारा निरीक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी कमियों को दूर करने के बाद जल्द ही मंडलकारा जेल को शुरू किया जायेगा.

मीडिया को जानकारी देते हुए निर्देशक प्रशासनिक सुरक्षा गृह कारा विभाग के नीरज कुमार झा ने बताया कि पुराने मंडलकारा से नए मंडलकारा में बंदियों को शिफ्ट किए जाने से पहले सुरक्षा मांनको को परखा जा रहा है.जोकि नए मंडलकारा में पेयजल, प्रकाश,साफ सफाई व्यवस्था सहित कई अन्य कर्मियों को पाया गया है जो कि अभी तक रह गया है जिसे एक सप्ताह में पानी सहित अन्य कमियों को भी दूर कर ली जाएगी.

उन्होंने कहा कि मंडल कारा को शुरू करने की सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. अब सरकार स्तर पर निर्णय लेना बाली है कि नवनिर्मित मंडल कारा भभुआ कैमूर का उद्घाटन कब होगा और कब इसे शुरू किया जाएगा. 


आपको बता दे कि इस मंडल कारा को बनाने का कार्य 2011 में शुरू हुआ था जिसे 2013 में ही पूर्ण किया जाना था. लेकिन अवधि के 12 साल गुजारने के बाद भी अब तक मंडल कारा शुरू नहीं हो सका है.इसके साथ ही आपको बता दे की बन रहे नए मंडल कारा में रुक-रुक कर कार्य कराए जाने के चलते यह अभी तक शुरू नहीं हो पाया है.इसके बाद इसकी अवधि भी बढ़ती चली गई और बनते बनते 12 साल गुजर गए लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया जा सका. अब देखना या होगा कि कब तक इस कैमूर भभुआ के नवनिर्मित मंडल कारा को सरकार कब शुरुआत करने का काम करती है.

विडियो : -



भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 



No comments