Header Ads

नवनिर्मित मंडलकारा जल्द होगा शुरू,डीएम-एसपी ने लिया जायजा,दिए कई निर्देश..

डीएम एसपी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को सुदृढ़ करने एवं अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का दिए निर्देश.

मंडलकारा का भौतिक निरीक्षण करते डीएम एसपी व सु अन्य

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के परसियाँ के पास नवनिर्मित मंडल कारा जल्द शुरू होने वाला है.बुधवार को कैमूर डीएम सावन कुमार एवं एसपी ललित मोहन शर्मा ने मंडलकारा का जायजा लिया इस दौरान डीटीओ चंदन चौहान समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे. डीएम एसपी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को सुदृढ़ करने एवं अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
मंडलकारा का जायजा लेते डीएम एसपी व अन्य 

बता दे की अभी कुछ दिन पहले निदेशक प्रशासनिक सुरक्षा कारा विभाग नीरज कुमार झा के द्वारा नवनिर्मित मंडल कारा भभुआ का निरीक्षण किया गया था।इसके बाद पुनः बुधवार को कैमूर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा परसिया में स्थित नवनिर्मित मंडल कारा भवन का निरीक्षण किया गया।बता दें कि कैमूर मे नया जेल बनकर तैयार हो गया है जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है वहीं अधिकारी दौड़ लगा रहे हैं जिससे उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द ही नवनिर्मित कारामंडल शुरू हो जाएगा.

रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments