वीडियो : ब्रेकर पर बाइक हुई अनियंत्रित बाइक सवार घायल, स्थिति गंभीर,हायर सेंटर रेफर..
घर का होनहार बेटा को दुर्घटना मे घायल होने से परिवार काफी सदमे में है. हमारे द्वारा हर संभव परिवार को मदद किया जाएगा,और इस दुःख की घड़ी मे तत्परता से परिवार के साथ खड़ा हूँ.
- खेती का सामग्री लेने गया बाजार गया था युवक
-स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर
-घटना का सूचना जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया.घायल युवक को परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल भभुआ लाया गया.जहा डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल पहुंचे.
घायल युवक जिले के दुर्गावती प्रखंड के दुर्गावती बाजार निवासी मुनीब यादव के पुत्र 25 वर्षीय अरुण यादव बताया जाता है.जानकारी के मुताबिक ,घायल युवक अपनी बाइक से खेती की सामग्री लेने के लिए दुर्गावती बाजार में गए थे. तभी सामने सड़क पर ही ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई.जिसमे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल अरुण को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया.जहा स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रारंभिक इलाज कर चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.मौके पर नंदकिशोर सिंह, अरविंद सिंह, आलोक यादव, धर्मेंद्र गौड़, पिंटू पटेल , लव पटेल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.
कहते है जिप सदस्य
घायल अरुण यादव किसान परिवार का लड़का है. उन्हों ने कहा की इस समय खेती का सीजन चल रहा है. खेती संबंधित सामग्री लेने के लिए बाजार गया हुआ था .घर का होनहार बेटा को दुर्घटना मे घायल होने से परिवार काफी सदमे में है. हमारे द्वारा हर संभव परिवार को मदद किया जाएगा,और इस दुःख की घड़ी मे तत्परता से परिवार के साथ खड़ा हूँ.
विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल
जिप सदस्य भभुआ
वीडियो :-
रिपोर्ट : अभिषेक राज




Post a Comment