Header Ads

वीडियो: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान, आधा दर्जन पशु सहित दो लोग झुलसे,बाइक जला..

आफरी तफरी मच गई.आग की तेज लपेटे दूर-दूर तक दिखाई देने लगा. परिजनों में चीख पुकार मच गई धुआं उठता देख आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंचे लेकिन आग इतना भयानक था कि किसी की हिम्मत नहीं हुई पास जाने की इसमे करीब आठ पशु बुरी तरीके से जलकर झुलस गए तथा एक भैस का बच्चा जलकर मर गया है. 
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ :
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डड़वा गांव में शुक्रवार की देर शाम शॉट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई.पल भर में ही आग इतनी भयंकर रूप से फैल गई कि देखते ही देखते घर में रखा लाखों का सामान स्वाहा हो गया.आग लगी मे आठ पशु बुरी तरीके से झुलस गए. जिसमें एक भैस का बच्चा भी जलकर मर गया है,तथा एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गया है.आग लगी घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लालू पटेल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे उन्होंने अपने स्तर से आर्थिक सहयोग भी किया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम भभुआ प्रखंड अंतर्गत डड़वा गांव निवासी श्रीनिवास प्रजापति के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई मकान के ऊपर से बिजली केबल गया हुआ है.जिसकी चिंगारी निकलने से मकान में आग लगी.

आग लगते ही विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरे गांव में आफरी तफरी मच गई आग की तेज लपेटे दूर-दूर तक दिखाई देने लगा. परिजनों में चीख पुकार मच गई धुआं उठता देख आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंचे लेकिन आग इतना भयानक था कि किसी की हिम्मत नहीं हुई पास जाने की इसमे करीब आठ पशु बुरी तरीके से जलकर झुलस गए तथा एक भैस का बच्चा जलकर मर गया है. श्रीनिवास प्रजापति की एक बाइक समेत घर में रखा बेटी की शादी के लिए कीमती जितने भी समान थे पूरे वर्ष का राशन चावल गेहूं सरसों सहित पशु को खाने के लिए भूसा कंबल रजाई कई कपड़े पैसा, जेवर आदि सामान जलकर खाक हो गया जिससे उनको लाखों की क्षति हुई है.आग से बचाव करने के क्रम में श्रीनिवास प्रजापति के पुत्र विनोद और प्रमोद भी झुलस गए जिनका उपचार कराया जा रहा है.

आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सब सामान जलकर स्वाहा हो गया पीड़ित परिवार ने सरकार से मुवावजा की मांग की है.आग लगी घटना की सुचना पर जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल शनिवार की सुबह डड़वा गांव पहुंचे उन्होंने पिड़ित परिवार को आर्थिक सहायता किया मौके पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने कहा की इतना बड़ा आग लगी घटना होने के बाद भी यहां के कोई पदाधिकारी पीड़ित परिवार के पास नही पहुंचा ये सोचनीय विषय है. इसकी मैं घोर निंदा करता हूं इस मामले में प्रशासन के द्वारा उदासीनता कैमूर जिला पदाधिकारी से अवगत कराया जाएगा.उन्होंने कहा मैं सरकार से मांग करता हूं पीड़ित परिवार को जो भी मुआवजा हो वह तत्काल दिया जाए क्षेत्र में शोषित वंचितों को उनका हक दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है.

मौके पर सीओ और बीडीओ को नहीं पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य ने नाराजगी व्यक्त किया है.जिला परिषद सदस्य ने कहा कि हमारे क्षेत्र में अफसर शाही नहीं चलेगी सरकार ने भेजा है तो घटना दुर्घटना होने पर जनता के बीच में जाना पड़ेगा गांव पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह से गांव के ग्रामीण ने रो कर अपनी गुहार लगाई ग्रामीणों ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में घर रखा सामान सब जलकर खत्म हो गया अब हम खुले आसमान के नीचे कैसे रहेगे सुन भाउक हो गए.
वीडियो : 

रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments