वीडियो:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती व बेटे को कुचला,मां व पुत्र की मौके पर मौत,पति गंभीर रूप से घायल..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ :जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना मोड के पास शहीद बाबा के मजार के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया.इस घटना में बाइक सवार मां व पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए.जिनको उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।मृतक कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैलोड़ी गांव निवासी बलिस्टर कुरैशी की पत्नी खुशनारा बेगम उनके पुत्र अली कुरैशी और घायल बलिस्टर कुरैशी बताए जाते है.
वीडियो 1
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजे की मांग करने लगे. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने एक वाहन को आग के हवाले कर दिया.सूचना पर मोहनिया थाना अध्यक्ष समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे.लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझकर जाम खत्म कराया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बहाल हो सका.जाम के चलते एनएच पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी. परिजनों में कोहराम मच गया रो रो का बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार बैलौड़ी गांव निवासी बलिस्टर कुरैशी और उनकी पत्नी हुसनारा बेगम तथा बेटा अली कुरैशी घर से बाइक से निकले मोहनियां बाजार दवा लेने जा रहे थे.इस दौरान जीटी रोड पर पटना मोड़ के पास शहीद बाबा मजार के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. इससे बाइक सवार हुसनारा बेगम व अली कुरैशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.जबकि वलिस्टर कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए.इसके बाद आसपास के लोगों ने घायल वलिस्टर को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भिजवाया.
वीडियो 2
इधर, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.फिर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.ग्रामीणों ने एक वाहन को आग के हवाले कर दिया जिससे धु-धु कर जलने लगा सड़क जाम होने की सूचना पर थानाध्यक्ष लल्लन कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे.तथा प्रखंड सीओ एवं बीडीओ भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गई.ग्रामीण मृतक के आश्रितों को मुआवजे की मांग कर रहे थे.पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन और समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम को खत्म किया.उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बहाल हो सका. पुलिस ने मृतक के दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि बैलोड़ी गांव निवासी बलिस्टर कुरैशी अपने परिवार के साथ बाइक से मोहनिया जा रहे थे शहीद बाबा मजार के पास हादसा हो गया जिसमें उनकी पत्नी एवं बेटा की मौत हो गया.बलिस्टर कुरैशी भी घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा.घटना के बाद ट्रक को जप्त कर लिया गया है तथा चालक को गिरफ्तार किया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज गया आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
वीडियो - 1वीडियो - 2
रिपोर्ट : मुबारक अली




Post a Comment