Header Ads

अवैध बालू परिचालन को रोकने के लिए दुर्गावती में चिपली के पास बनेगा अस्थाई चेकपोस्ट..

वर्तमान में पुलिस मुख्यालय के स्तर से एक कम्पनी बल अवैध परिचालन को रोकने के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसके अतिरिक्त NH-30 मोहनियाँ, रामगढ, कुदरा, भभुआ में भी अवैध बालू परिचालन को रोकने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है.
कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
मोहनियां अनुमंडल कार्यालय पर बुधवार को कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा की अध्यक्षता में अवैध बालू परिचालन को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई.जिसमें जिला परिवहन अधिकारी चंदन चौहान, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियाँ, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय),थानाध्यक्ष मोहनियाँ, दुर्गावती, यातायात थाना एवं खनन निरीक्षक अधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों की मौजुदगी में अवैध बालू की रोकथाम के लिए कार्ययोजना की समीक्षा की गई. इसमे अवैध बालू के परिचालन को रोकने के लेकर विशेष चर्चा की गई.

रामगढ थाना क्षेत्र होकर तथा चैनपुर थानाक्षेत्र की ओर से भी अवैध परिचालन की संभावना रहती है.इधर दुर्गावती थानाक्षेत्र अन्तर्गत चिपली के पास एक अस्थायी चेकपोस्ट बनाने का निर्णय लिया गया.

कहते है एसपी
खनन परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में बिहार सैन्य पुलिस के जवानों को लगाया जायेगा. वर्तमान में पुलिस मुख्यालय के स्तर से एक कम्पनी बल अवैध परिचालन को रोकने के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसके अतिरिक्त NH-30 मोहनियाँ, रामगढ, कुदरा, भभुआ में भी अवैध बालू परिचालन को रोकने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है.
ललित मोहन शर्मा,
एसपी,कैमूर

रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments