Header Ads

स्कूली मैजिक वाहन ने दो वर्षीय मासूम को मारा धक्का,हालत गंभीर,हायर सेंटर रेफर..




दरवाजे के पास खेल रहा था. तभी तेज रफ्तार में आ रहा स्कूली मैजिक में मासूम को जोरदार टक्कर मार दिया.जिसमे मासूम बुरी तरह से घायल हो गया.इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया है.जहा चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है.
सदर अस्पताल में परिजनों से बात करते जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल 

  • तेज रफ्तार मैजिक ने मासूम को मारा धक्का
  • स्थिति को नाजुक देख हायर सेंटर रेफर
  • घटना के सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची जिप सदस्य
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले के बराव गांव में स्कूली मैजिक के एक दो वर्षीय मासूम को जोरदार धक्का मार दिया. घटना में दो वर्षीय मासूम घायल हो गया.घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल मासूम को लेकर सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे.इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने सदर अस्पताल के चिकित्सक से बात कर गंभीर हालत में मासूम को हायर सेंटर रेफर कराया.घायल मासूम जिले के करमचट थाना बराव गांव निवासी शैलेंद्र पासवान के पुत्र अंशराज बताया जाता है.

कहते है जिप सदस्य
जिले के बराव गांव में एक दो वर्षीय मासूम अपने दरवाजे के पास खेल रहा था. तभी तेज रफ्तार में आ रहा स्कूली मैजिक में मासूम को जोरदार टक्कर मार दिया.जिसमे मासूम बुरी तरह से घायल हो गया.इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया है.जहा चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है.
विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल,
जिप सदस्य, भभुआ



No comments