वीडियो:हिट एंड रन के आदेश का विरोध में प्रर्दशन कर रहे लोगो ने पुलिस पर किया पथराव,दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने 10 लोगो को लिया हिरासत में..
विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जहां दो पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगो को हिरासत में लिया गया है.
वीडियो:
आपको बता दे की केंद्र सरकार के द्वारा पूरे देश में चालकों पर जारी किया गया हिट एंड रन मामले का नया आदेश जारी किए गए हैं की बड़े वाहन चालकों से अगर दुर्घटना होती है तो उन्हें 10 साल की सजा एवम 7 लाख रुपए का जुर्माना भरने का निर्देश जारी किया गया है.वहीं जिसका विरोध पूरे देश के बड़े वाहन चालक पूरे बिहार और देश में जगह-जगह पर आगजनी कर एवं चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से इस हिट एंड रन के आदेश को खारिज करने की मांग कर रहे हैं.
कहते है अधिकारी
सुबह सूचना मिला की भभुआ मोहनिया रोड में बबुरा के पास सड़क को जाम पर प्रदर्शन किया जा रहा है.इसके बाद भभुआ थाना पुलिस द्वारा एक टीम को समझाने के लिए भेजा गया.जहां कुछ लोगो के द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया गया.भभुआ थाना के पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसके बाद इस मामले में पुलिस 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उसके बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा.
शिवशंकर कुमार,
एसडीपीओ, भभुआ
वीडियो: भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment