Header Ads

वीडियो: किसानों की समस्या को लेकर बीजेपी नेता ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस..

एक तरफ सरकार दावा कर रहा है, की दुर्गावती जलाशय परियोजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है.लेकिन अगर धरातल पर देखा जाए तो यह अधर में लटका हुआ है आज भी किसानों के खेत तक वितरणी नहीं बनने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है साथ ही भारत माला परियोजना में जा रहे किसानों की जमीन को सही मुआवजा नहीं मिलने से आज किसानों की कमर टूटने की नौबत आ गई है.
कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
शहर के शारदा पैलेस में भाजपा नेता सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय दुबे के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के किसानों के बीच खाद पानी को लेकर विकराल समस्या उत्पन्न हो रही है. जहां एक तरफ सरकार दावा कर रहा है, की दुर्गावती जलाशय परियोजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है.लेकिन अगर धरातल पर देखा जाए तो यह अधर में लटका हुआ है आज भी किसानों के खेत तक वितरणी नहीं बनने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है साथ ही भारत माला परियोजना में जा रहे किसानों की जमीन को सही मुआवजा नहीं मिलने से आज किसानों की कमर टूटने की नौबत आ गई है.जो की काफी समय से किसान अपनी जमीन की उचित मुआवजा को लेकर गुहार लगा रहे हैं. लेकिन इस समस्या का समाधान करने में बिहार सरकार विफल है.अगर शिक्षा के क्षेत्र में बात की जाए तो एक कमरे में 1 से 8 तक के बच्चों की पढ़ाई हो रही हैं.
वीडियो

अगर सरकार पढ़ाई कमाई और दवाई पर कार्य करें तो समस्या उत्पन्न होने से बचाव हो सकता है आज नौजवान बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिलने के कारण यहां के लोग अपने राज्यों में पलायन के लिए मजबूर हैं.इन सारी समस्याओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त किया है.इसके साथ ही राजद के नेता सह डिहरी विधायक फत्ते बहादुर के द्वारा सरस्वती माता पर किया गया.अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश जताते हुए कहा कि राजद के नेताओ का 90 के दसक से ही नक्षत्र खराब है किसको पुरा देश जानता है. क्योंकि राजद के नेता रामचंद्र कमी कहते हैं कि रामायण जला दो तो कभी हनुमान चालीसा को गाली देते हैं. जोकि एक निंदनीय बात है.लेकीन अब राजद नेता फत्ते बहादुर भी ज्ञान की देवी सरस्वती माता को गाली दे रहा है और अभद्र टिप्पणी कर रहा है जो की काफी सोभनीय नहीं है.जिससे साफ जाहिर होता है कि अब राजद के नेताओं का नक्षत्र खराब हो गया है. उन्होने चेतावनी देते हुए कहा की अगर कोई भी पार्टी का नेता या कोई भी देवती देवताओं और धर्म का विरोध करेगा तो हम लोग उसको कभी छोड़ेंगे नहीं. क्योंकी जिस दिन सौ करोड़ सनातनी जग गए उस दिन फत्ते बहादुर तो क्या लालू और राबड़ी देवी भी उखड़ जायेंगे.
भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट 



No comments