वीडियो:ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार हुई मौत..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के पिपरी नहर के पास तेज रफ्तार ट्रक एवं बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.मृतक दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव निवासी स्वर्गीय बरसाती यादव के पुत्र श्यामू यादव बताया जाता है.
वीडियो:
सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने नाती को लेकर यूपी के चारी गांव से झाड़ फूंक करा कर बाइक से अपने घर के लिए लौट रहा था तभी दुर्गावती के पिपरी नहर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया,
जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है, जिसके बाद परिजनों द्वारा घटना कि जानकारी पुलिस को दिया गया जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं मृतक के परिजनों ने सरकारी मुआवजा की मांग किया है।
वीडियो:
भभुआ से संवादाता विशाल कुमार




Post a Comment