Header Ads

तालाब में डूबने से किशोर की मौत,परिजन में मचा कोहराम..

किसी कारणवश तालाब की ओर गया हुआ था. तालब के किनारे गया अचानक पैर फिसल गया.गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत हो गई.
  • चार माह से अपने ननिहाल में आया था किशोर
  • मौत के सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस
  • शव को पंचनामा के बाद भेजा गया सदर अस्पताल 

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ:जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्रपुरा गांव के हाई स्कूल के पीछे तालाब में डूबने से एक 12 वर्षी किशोर की मौत हो हो गई. सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.मृतक किशोर की पहचान रूपेश मुसहर के 12 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार बताया जाता है.

देवहलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव ने बताया कि छत्रपुरा गांव में रूपेश मुसहर का पुत्र चिंटू कुमार का तालाब में डूबने से मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि वह मृतक अपने ननिहाल में करीब चार माह से आया हुआ था.जो की किसी कारणवश तालाब की ओर गया हुआ था.तालब के किनारे गया अचानक पैर फिसल गया.गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत हो गई.

कहते है थानाध्यक्ष
थाना क्षेत्र के छत्रपुरा गांव में तालाब में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है. पुलिस आगे कार्रवाई करने में जुटी है.
रामजी प्रसाद
थानाध्यक्ष, रामगढ़



No comments