Header Ads

नाली की गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर है गांव के बच्चे..

ग्रामीणों को आश्वासन देते जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल 

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ:
प्रखंड के कर्मा गांव मे मुख्य सड़क पर जल जमाव होने से ग्रामीण परेशान हो गए हैं. यही नहीं नाली के गंदा पानी से होकर बच्चें स्कूल पढ़ने जाते हैं, और महिलाओ को भी मंदिर में पूजा करने उसी गंदे पानी में होकर जाना पड़ता है.ग्रामीणों की सूचना पर उक्त गांव भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने जल्द ही नाला बनवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया.

कर्मा गांव निवासी पुर्व बीडीसी बब्बन राम व राधे श्याम चौरसिया ने बताया कि गांव में नाला नही होने के कारण सड़क पर दो साल से जलजमाव की स्थिती बनी हुई है. गांव के बच्चें इसी नाली के गंदे पानी में हेल कर विधालय पढ़ने जाते हैं.कभी कभी बच्चें गिर भी जाते हैं. जिसके कारण उन्हें काफी चोट लग जाता है.यहीं नहीं गांव की महिलाएं भी इसी गंदे पानी से होकर मंदिर में पूजा करने जाती हैं. इस समस्या से परेशान होकर हम लोगों ने जिला परिषद सदस्य को सूचना दिए हैं, और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि गांव में नाला का निमार्ण कराया जाय ताकी इस जल जमाव की समस्या से हम लोगों को निजात मिल सके.

कहते है जिप सदस्य 
भभुआ कुदरा पथ से भभुआ बेलाव पथ को एक दूसरे से जोड़ने वाली मात्र एक सडक है जो भभुआ कुदरा पथ से सखवा कर्मा सपनौतीया होते हुए शिवपुर मे भभुआ बेलाव पथ मे जा मिलती है. जहां कर्मा गाँव के दक्षिण सडक पर गंदे पानी का जल जमाव हो गया है इस्थिति इतनी ख़राब हो चुकी है की आए दिन दुर्घटना हो रही है .क्योंकि सडक पानी मे डूबे रहने से सडक मे गड्ढा बन गया है. जहा राहगीरों का गुजरना मुश्किल है पानी की निकासी नहीं होने और नाला नही होने के चलते कई घरों का पानी सडक पर ही बहता है. जिस कारण सड़क पर जल जमाव हो गया है कई पुरानी बहा नहर अवरुद्ध होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. मै यहाँ के ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने के लिए आया हूँ गाँव मे नाली का निर्माण करा कर जो भी अवरुद्ध बाहा पइन है उसको अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा.
जिससे ग्रामीण जनता को फायदा मिले व इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों को भी सहूलियत हो सके.
विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल 
जिप सदस्य, भभुआ 

भभुआ से संवादाता विशाल कुमार की रिपोर्ट 






No comments