ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसलकर गिरने से दवा लेने जा रहे 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ (मुबारक अली):पीडिडियू गया रेलखंड के पुसौली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में चढ़ते के दौरान एक 58 वर्षीय व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई।मृतक भभुआ प्रखंड के छोटका किर निवासी कमला चौधरी बताए जाते हैं।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार को मृतक पुसौली रेलवे स्टेशन से मुगलसराय दवा लेने जा रहे थे इसी बीच चढ़ने के दौरान ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई वहीँ
शव को सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम के लिए लाया गया जहाँ पोस्टमार्टम कराया गया घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल पहुँचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होने बताया कि परिवार काफी गरीब है जिन्हें सरकार से मुआवजे की मांग किया।



Post a Comment