Header Ads

वीडियो:मायावती के सपनों को साकार करने की दिशा में भभुआ में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन, विकास सिंह ने जताया संकल्प


कैमूर टॉप न्यूज,
भभुआ:
नगर परिषद स्थित संजय पैलेस में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल के नेतृत्व में भव्य कार्यकर्ता सम्मान बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भभुआ विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर कुमार ने की। कार्यक्रम में भभुआ विधानसभा क्षेत्र के बुथ, पंचायत, प्रखंड और नगर परिषद स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान समारोह से हुई, जिसमें बसपा प्रत्याशी विकास सिंह ने विभिन्न समुदायों के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सभी समुदायों के कार्यकर्ताओं ने विकास सिंह को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और विजय के लिए जोरदार उद्घोष किया। इस अवसर पर विकास सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर प्रखंड, भभुआ प्रखंड और नगर परिषद के सभी सम्मानित कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करें।
वीडियो 

विकास सिंह ने कहा कि आज भभुआ विधानसभा क्षेत्र से लेकर कैमूर जिले के अन्य क्षेत्रों में पार्टी के लिए कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जहां कुछ लोग बसपा पर आरोप लगाते हैं, वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्ता को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रामगढ़, मोहनियां और भभुआ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है, जो उनकी मेहनत और सक्रियता का परिचायक है।

इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याओं पर भी जोर दिया। विकास सिंह ने कहा कि विधायक को जनता की समस्याओं से हमेशा अवगत रहना चाहिए। एक मामूली पार्षद क्षेत्र में विकास कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को भी जनता के अरमानों को पूरा करने में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जनता को यह अनुभव हुआ है कि कुछ जनप्रतिनिधियों ने मतदाताओं के अरमानों को नजरअंदाज किया। ऐसे में बसपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के विश्वास को कायम रखें और मिशन 2025 में पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

विकास सिंह ने कहा कि कैमूर जिले से चारों विधानसभा क्षेत्रों में बसपा के विधायक जनता की समस्याओं को विधानसभा में उठाएंगे और विकास कार्यों को गति देंगे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि वे बहुजन महानायकों के विचारधारा पर चलते हुए बसपा सुप्रीमों बहन मायावती के सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने कहा, “आपका बेटा, आपका भाई, आपके सपनों को साकार करने का काम करेगा।”

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, तो वे विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने हर मतदाता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहने

रिपोर्ट:- मुबारक अली







No comments