Header Ads

कैमूर में रोटरी सैटेलाइट क्लब की दस्तक ..

कहा कि रोटरी क्लब की स्थापना से कैमूर क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी. इसमें आंखों का मुफ्त इलाज, ब्लड बैंक की स्थापना, तालाबों का कायाकल्प, स्वच्छता अभियान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे. 

- मार्च 2026 में स्थापना की तैयारी, आठ सदस्यों से होगी शुरुआत
- सामाजिक कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील

कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर : जिले में जल्द ही Rotary International की नई पहल के तहत रोटरी सैटेलाइट क्लब का गठन होने जा रहा है. अब तक कैमूर में रोटरी की कोई शाखा नहीं थी, लेकिन मार्च 2026 में इसकी औपचारिक स्थापना की तैयारी शुरू कर दी गई है.

रोटरी को विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्थाओं में गिना जाता है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती है. बक्सर जिला रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि कैमूर में क्लब की शुरुआत केवल आठ समर्पित सदस्यों के साथ की जाएगी. उन्होंने सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों से आगे आकर इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने की अपील की है.


उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब की स्थापना से कैमूर क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी. इसमें आंखों का मुफ्त इलाज, ब्लड बैंक की स्थापना, तालाबों का कायाकल्प, स्वच्छता अभियान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे. रोटरी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर सेवा कार्यों को संगठित और प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा.

क्लब के गठन के साथ ही सचिव, चेयरपर्सन और ट्रेजरर सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों का चयन भी किया जाएगा. इच्छुक व्यक्ति 8102198506 पर संपर्क कर सदस्यता से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कैमूर में रोटरी सैटेलाइट क्लब की स्थापना सामाजिक बदलाव की दिशा में एक नई शुरुआत मानी जा रही है, जिससे सेवा और सहयोग की भावना को नया विस्तार मिलेगा.








No comments