
कैमूर टॉप न्यूज़,कुदरा: कुदरा थाना क्षेत्र के गायघाट के समीप कुदरा नदी से रविवार की देर शाम एक महिला का शव बरामद किया गया. शव मिलते ही लोगो में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों ने कुदरा नदी से महिला का शव निकाल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके वारदात पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है. कुदरा थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक महिला की पहचान नहीं हुई है. महिला का उम्र लगभग 45 वर्ष है. दूसरी तरफ शव मिलने की घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है.
अभिषेक राज की रिपोर्ट
Post a Comment