Header Ads

थाने में लगाए गए जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों का हुआ निपटारा ..

कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ: रामगढ़ थाना पर शनिवार को भूमि विवाद कार्य को लेकर रामगढ़ थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया. रामगढ़ प्रखंड के कई गांवों के प्रतिवादी आए. लगभग डेढ़ दर्जन लोग जनता दरबार में आए. जहां तीन मामले को तुरंत निपटारा कराया गया. जनता दरबार के मुख्य अधिकारी हरेंद्र कुमार ,रामगढ़ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन शामिल रहे .निर्धारित समय तक लेकर दोनों अधिकारी डेट करते रहे. प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधित रामगढ़ थाने में जनता दरबार लगाया जाता है .अधिकारियों ने बताया कि आज के जनता दरबार में तीन मामले का निपटारा हुआ. जिसमें लसड़ा गांव निवासी विमला देवी ,गोगाड़ी गांव निवासी ललिता सिंह एवं सदुल्लापुर गांव निवासी विद्या पति तिवारी द्वारा दी गई .सीओ हरेंद्र कुमार एवं रामगढ़ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है. हम लोग जनता के लिए सदैव तैयार हैं. रिपोटर अभिषेक राज




No comments