
कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती: पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चलाएं अपने एस ड्राइव के अंतर्गत सोमवार की शाम तकरीबन 9:00 बजे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी वर्षों से फरार चल रहा था. मामले में प्रभारी थाना अध्यक्ष आमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी दुर्गावती थाना क्षेत्र के सबार गांव का निवासी बाबु मुसहर है. जिसकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी. जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह साबर में छिपा हुआ है पुलिस ने धावा बोल कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
संवाददाता अभिषेक राज
Post a Comment