
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मैरे गांव में सोमवार की रात्रि पुलिस ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर 99 बोतल शराब बरामद किया. साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैरे गांव में एक व्यक्ति के द्वारा शराब बिक्री की जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस ने रात्रि में ही योजनाबद्ध तरीके से उक्त व्यक्ति भैरव केवट के घर में छापेमारी कर दी छापेमारी के क्रम में पुलिस ने कच्चे मकान के अंदर गड्ढा खोदकर छुपाया हुआ भारी मात्रा में देसी विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही एक अवैध धंधे बाज भैरव केवट को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया.
प्रभारी थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मैरे गांव में छापामारी कर करीब 99 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट
Post a Comment