दुर्गावती पुलिस ने कंटेनर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामद
कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती: दुर्गावती पुलिस ने सोमवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से करीब 15180 बोटल अंग्रेजी शराब जब्त की. साथ ही कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया .पुलिस गश्त के दौरान वाहन चेक कर रही थी. उसी दौरान गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश की ओर से एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब लोड कर बिहार ले जा रही है. पुलिस ने Nh2 स्थित पिपरिया मोड़ के पास घेराबंदी कर कंटेनर आने की इंतजार करने लगी. कुछ ही देर बाद कंटेनर यूपी के वाराणसी की तरफ से आ रही, राजस्थान नंबर की कंटेनर गाड़ी को जांच किया रुकवा कर.उसमें घर की रंगाई करने वाले पाउडर के बीच में शराब की लगभग 500 पेटीया छुपा कर रखा गये थे. पुलिस ने कंटेनर सहित चालक को जप्त कर थाने ले आई.बताया जा रहा गिरफ्तार व्यक्ति सत्यपाल सिंह हरियाणा निवासी है. दुर्गावती थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. जिसमें एक कंटेनर में पाउडर के आड़ में 500 पेटी लगभग शराब छुपा कर रखा गया था. अलग-अलग चार ब्रांड के विदेशी शराब है.आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी हुई है.
रिपोटर - अभिषेक राज




Post a Comment