Header Ads

ठनका गिरने से एक महिला की मौत

कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: कैमूर जिले के रामगढ़ से बड़ी खबर आ रही है .रामगढ़ थाना अंतर्गत महुआरी गांव की यह घटना है .कल रात लगभग 12:00 बजे के क़रीब तेज आंधी-पानी पानी के साथ-साथ बिजली के ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि महुआरी गांव के श्याम बहादुर राम 35 वर्षीय की पत्नी पूनम देवी 32 वर्षीय की मौत हो गई सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. रामगढ़ प्रभारी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

 रिपोर्टर अभिषेक राज




No comments