
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव के कुछ लोग द्वारा मुर्गो को जहर देकर मार देने का मामला सामने आया है. जिसमें डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा मुर्गो की मौत हो गई .इसके बारे में मुर्गा पालक लोग सोमवार को सुबह रामगढ़ थाने पहुचे.उन लोगो के हाथ में मरे हुए मुर्गे थे. लोगों के आक्रोश को देखते हुए फौरन रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर गर्म मामले को शांत कराया. सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि खेत मालिक अपने खेतों में दवा छिड़काव किए थे. मुर्गे ने अपने खाना खाने के लिए खेत में चले गए इसी के कारण उनकी मौत हो गईं.
संवाददाता अभिषेक राज
Post a Comment