शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग में लाखों का समान जल कर हुआ राख
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बगही गांव में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. अगलगी की घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. किसी तरह से घर में सो रहे बच्चे और दूसरों को बाहर निकाला गया.पीड़ित परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई. स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई. तबतक आग में घर का सारा सामान, अनाज, नकद राशी सब जल चुका था. इस घटना में घर में रखें लाखो की समानव खाने पीने के सब समान जल कर राख हो गया.
संवाददाता अभिषेक राज



Post a Comment