
कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ: रामगढ़ दुर्गा चौक के पश्चिम ओर देवालिया रोड में मदरसा तक नाला निर्माण के गुणवत्ता की जांच करने के लिए विधायक अशोक कुमार सिंह पहुंचे.उन्होंने काफी सूक्ष्मता निर्माण कार्य को देखा तथा निर्माण कर रहे मजदूरों तथा ठीकेदार से कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता की भी परख की. बता दें कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए रामगढ़ विधायक अशोक कुमार सिंह ने कुछ दिनों पूर्व ही नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था. कार्य की गुणवत्ता के संदर्भ में उन्हें शिकायत मिली थी जिसके आलोक में उन्होंने यह जांच की.
रिपोर्टर अभिषेक राज
Post a Comment