
कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़: पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चलाएं अपने एस ड्राइव के अंतर्गत गुरुवार की शाम तकरीबन 7:00 बजे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी कई दिनों से फरार चल रहा था. मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी रामगढ़ थाना क्षेत्र के असैदे गांव के निवासी सोनू तिवारी तथा सत्येंद्र तिवारी है. जिसकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी. जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह असैदे में छिपा हुआ है, पुलिस ने धावा बोल कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
रिपोर्टर - अभिषेक राज
Post a Comment