Header Ads

Kaimur Top News: ऐसे ले सकते हैं प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना का लाभ

कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: आपके पास 2 हेक्टेयर खेती लायक अपनी जमीन है तो आप प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं. इस योजना में 3 चरणों में 6 हजार का अनुदान मिलना है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. 2 हेक्टेयर से कम जोत वाले किसान साइबर कैफे में जाकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं.विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य पूरा होने के बाद गांवों से वास्तविक रिपोर्ट मंगाई जाएगी.
जमीन का सही आकलन करने के बाद डाटा प्रशासन को भेजा जाएगा. इसके बाद पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपए किसानों के खाते में भेज दिए जाएंगे. इस योजना से कई किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं.

केन्द्र सरकार ने बजट में किसानों को हर साल छह हजार रुपए का भत्ता देने की बात कही थी. किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले भत्ते की इस राशि के लिए किसानों के पास कम से कम दो हेक्टेयर भूमि होने की अनिवार्यता है. हालांकि क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इतनी छोटी रकम से कोई खास अंतर नहीं पड़ने वाला है.फिर भी खाद बीज आदि खरीदने में थोड़ी मदद मिल जाएगी. इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभयदि किसी किसान परिवार के एक या इससे अधिक सदस्य निम्न श्रेणियों में किसी संस्थागत पद पर पूर्व में या वर्तमान में कार्यरत हैं.
छह हजार की राशि तीन किस्तों में मिलेगी 

पूर्व मंत्री, राज्य मंत्री, लोकसभा या राज्यसभा, विधानसभा या विधान परिषद के पूर्व या मौजूदा सदस्य हैं.नगर निगमों के पूर्व या मौजूदा मेयर हैं तो उनको योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
 हर साल मिलेगी छह हजार की राशि योजना के तहत छह हजार की राशि तीन किस्तों में मिलेगी. पहली किस्त मार्च 2019 से पहले किसान के खाते में आ जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए जाएंगे. छह हजार रुपए दो-दो हजार की तीन किस्तों में दिए जाएंगे.



No comments