Header Ads

Kaimur Top News: ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन 15 फ़रवरी को

कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: मोहनिया के सती मां मंदिर के प्रांगण में ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने आगामी 15 फरवरी को पटना में आहूत धरना प्रदर्शन को लेकर बैठक की.बैठक की अध्यक्षता सरोज कुमार सिंह व संचालन अमरिंदर सिंह ने किया.बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी को पटना में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन में ऑल बिहार ट्रेड लाइब्रेरियन एसोसिएशन कैमूर से जुड़े लोग धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल रहेंगे.सदस्यों ने कहा कि 2008 से पुस्तकालयाध्यक्षों की रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया नहीं किया गया है. अगर सरकार पुस्तकालय अध्यक्ष की बहाली नहीं कर रही है तो फिर इसकी पढ़ाई को ही बंद कर देनी चाहिए. 

सभी पुस्तकालयों में पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति हो 

बैठक के दौरान सदस्यों ने कहा कि सरकार कहती है कि हम शिक्षा में गुणवत्ता ला रहे हैं. मदर शिक्षा में गुणवत्ता तभी हो सकती है, जब तक 40 छात्रों पर एक शिक्षक नहीं हो पाते एवं हर विद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति हो.मैके पर  नेहा कुमारी, पुष्पा कुमारी, मनीषा कुमारी, मधु कुमारी, एवम कई लोग मौजूद रहे.



No comments