Kaimur Top News: जिला अधिवक्ता संघ की बैठक संपन्न
कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: जिला अधिवक्ता संघ के सभा में संघ की मासिक बैठक की गई. इस दौरान 15 अप्रैल तक संघ के विभिन्न 19 पदों के लिए 15 अप्रैल तक चुनाव पूरा करा लेने पर भी विचार विमर्श किया गया। यह चुनाव सत्र 2019-2021 के लिए किया जाना है. बैठक के क्रम में ही संघ के मासिक आय-व्यय के ब्यौरे को भी रखा गया. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने की.संचालन जिला महासचिव ओम प्रकाश ने किया. जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव मंटू पांडेय ने बताया कि 19 पदों के चुनाव कराए जाने का निर्देश स्टेट बार काउंसिल से मिला है.यह उपचुनाव 15 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाना है.बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर देश के 14 लाख व राज्य से करीब 1 लाख वकील अपनी मांगों को लेकर 12 फरवरी को देश व्यापी रैली निकालेंगे. यह रैली वकीलों के कल्याणकारी योजना को लागू नहीं किए जाने के चलते आयोजित है.विरोध में अधिवक्ता अनुमंडल, जिला अदालत व हाईकोर्ट के वकील अपने-अपने मुख्यालय पर ज्ञापन भी सौंपेंगे. 11 फरवरी को जिला स्तर पर भी प्रदर्शन किया.




Post a Comment