Kaimur Top News: राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने 227 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
2020 तक कैमूर से 5 घंटे में पटना पहुंचेंगे लोग, मोहनिया-आरा पथ फोरलेन बनेगा
योजनाओं के शिलान्यास पटि्टका.
960 करोड़ रुपए से बनेगा मोहनिया-चौसा बक्सर रोड
सभा में संबोधन के दौरान मंत्री ने कहा कि मोहनिया-चौसा बक्सर रोड 960 करोड़ की लागत से तैयार होगा.शीघ्र शीघ्र ही केंद्र व राज्य के समन्वय से सड़क निर्माण पूरा होगा.सड़कों के निर्माण पर 3 से 4 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे.
रिमोट से योजनाओं का शिलान्यास करते पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव व अन्य.
मंच से गिरे मुख्य अभियंता
योजनाओं के शिलान्यास के बाद पथ निर्माण के मुख्य अभियंता विवेकानंद यादव मंच से अनियंत्रित होकर गिर पड़े. हालांकि वे झटपट उठाकर खड़े हो गए.गिरने से उन्हें हल्की चोंटें आई हैं.
मंत्री ने आम बजट को बेहतर बताया
मंत्री ने बजट के दो तथ्यों को रखा कहा कि 5 एकड़ जोत वाले किसानों के खाते में 6000 हजार सलाना आएंगे. वहीं अब 5 लाख से अधिक आय वाले को ही आयकर की श्रेणी में रखा गया है. कार्यक्रम को पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग मंत्री बृजकिशोर बिंद, रामगढ़ विधायक अशोक सिंह, भभुआ विधायक रिंकी रानी पांडे ने भी संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता स्थानीय विधायक ने की.इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष विशंभर नाथ सिंह, चंद्रभान सिंह पटेल, कृष्णा जायसवाल, रघुवंश राम सहित कई अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी पटना के राजीव रंजन श्रीवास्तव ने किया.धन्यवाद कार्यपालक अभियंता राजेंद्र कुमार राय ने किया.
मुझे कार्यक्रम की सूचना नहीं : जदयू जिलाध्यक्ष
स्थानीय जदयू नेता चंद्र प्रकाश आर्य को छोड़ दें तो जदयू के जिलाध्यक्ष भी मौजूद नहीं थे.जो अक्सर कार्यक्रमों में शामिल रहते है। इस सवाल पर जदयू के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक ने यह कह कर टाल दिया कि मुझे कोई सूचना नहीं. इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, स्थानीय सांसद छेदी पासवान, जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला, एमएलसी संजीव सिंह, एमएलसी संतोष सिंह, एमएलसी अवधेश नारायण सिंह को भी शामिल होना था.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट





Post a Comment