Kaimur Top News: लोक सभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस चौकन्ना
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: कैमूर जिले में लोक सभा चुनाव के दौरान तस्करी रोकने और चेकिंग पॉइंट पर पुलिस बल की विशेष चौकसी रहेगी. इसके मद्देनज़र चंदौली, सोनभद्र,गाजीपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर जिले के डीएम की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संयुक्त मीटिंग की. मीटिंग के दौरान
लोकसभा चुनाव के समय जाली नोटों एवं शराब नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाने और चेकिंग पॉइंट को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया है. दरअसल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में चंदौली, सोनभद्र, गाज़ीपुर,रोहतास, बक्सर और कैमूर जिला के डीएम नवल किशोर चौधरी और पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से निष्पादित करने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. जिसमें चुनाव के दौरान विस्फोटक पदार्थों की अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण नहीं करने नए लाइसेंस निर्गत नहीं करने और पहाड़ी क्षेत्रों पर विस्फोटक रोकने पर सहमति बनी.पहाड़ी एवं अन्य क्षेत्रों में अंतर राज्य संचार समन्वय स्थापित करने के लिए कामन फ्रिकवेंसी रेडियो सेट की खरीदारी करने के मद्देनज़र विभाग से पत्राचार करने का अनुरोध कैमूर एसपी से किया गया.
कैमूर में विभिन्न जिलों के डीएम बैठक करते हुए.
अधौरा समेत पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराने पर मंत्रणा
अधौरा और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराने की भी बात कही गई.अभियान चलाकर सभी अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों का सत्यापन कराने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया. इसके अलावा दोहरी प्रविष्टि वाले वैसे मतदाता जिनका नाम दोनों राज्यों और जिलों में है, उन्हें दोनों जगहों पर मतदान करने से रोकने हेतु आवश्यक उपाय के लिए एसडीओ भभुआ, मोहनिया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया.मीटिंग के दौरान डीएम के अलावे डीडीसी केपी गुप्ता, एएसपी, एएसपी अभियान राजीव रंजन, सदर एसडीओ अनुपम सिंह, मोहनिया एसडीओ शिव कुमार राऊत, वरीय उप समाहर्ता विनोद आनंद, उप निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अफसर उपस्थित रहे.




Post a Comment