Kaimur Top News: 8 और 9 फरवरी को जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय कैमूर के माध्यम से आठ और 9 फरवरी को जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बेरोजगार युवकों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा.उद्घाटन राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिंहा करेंगे.जिसमें विशेष रूप से बिहार सरकार से संचालित कौशल विकास कार्यक्रम का स्टाल भी लगाया जाएगा. नियोजन मेला में राज्य और राज्य के बाहर के 15 से 20 कंपनियां बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिए चयनित करेंगे.नियोजन के लिए युवाओं को अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, और मोबाइल नंबर के साथ शामिल होना होगा.



Post a Comment