Kiamur Top News: बाइक लूट गिरोह का सरगना गिरफ्तार
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार रात बाइक लूट गिरोह व हत्या का आरोपी सरगना एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा गोली तथा दो मोबाइल के साथ रामगढ़ थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गिरफ्तार सरगना श्रवण कुमार यादव पिता स्व. विश्वामित्र यादव को पुलिस रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव से गिरफ्तार की है.
मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने रामगढ़ थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि रामगढ़ थानाध्यक्ष सर्वेन्दू कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर लूट व हत्याकांड गिरोह के सरगना को गिरफ्तार की है. जो रामगढ़ थाना के सूर्यपुरा गांव निवासी है. जिसने रामगढ़ समेत कई थानों में बाइक लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.डीएसपी ने बताया एक माह के अंदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 6 लूट व चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया गया है. जबकि तीन दिन पूर्व रामगढ़ थाने के पूर्वी इलाके के बिदामनचक नहर के पास से सियरुआ गांव निवासी एक युवक की बाइक हथियार का भय दिखा कर लूट ली थी. पूछताछ में अपराधी ने स्वीकारा है कि अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़ थाना समेत कुदरा मोहनिया दुर्गावती में बाइक लूट व चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया है. जबकि वर्ष 2017 के 26 फरवरी को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से उत्तरी तरफ औरंगाबाद के बारुन निवासी एक पशु व्यवसायी से लूटपाट कर गोली मार हत्या कर दी थी.
गिरफ्तार अपराधी 2017 में भभुआ रोड स्टेशन के पास पशु व्यवसायी की हत्या करने का भी है नामजद आरोपित
मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने रामगढ़ थाने में गिरफ्तार आरोपी के साथ की प्रेसवार्ता.
यूपी के अपराधियों की पहचान की गई
डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस गिरोह के द्वारा मोहनिया अनुमंडल में लूट व चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है उसमें यूपी के भी कुछ अपराधियों की पहचान कर ली गई है. गिरफ्तार सरगना द्वारा बिहार से बाइक की लूट व चोरी कर यूपी में बेच दी जाती थी तथा यूपी के अपराधियों के द्वारा बाइक लूटकर बिहार में खपाई जाती थी.शुक्रवार को िरफ्तारी के बाद निशानदेही पर बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई.
पहले भी बाइक लूट व चोरी की घटना में जेल जा चुका है, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश
सूचना मिली थी कि लूटी हुई बाइक के साथ गिरोह के कुछ सदस्य रामगढ़ बाजार में है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाई. लेकिन पुलिस को चकमा देकर चोरी की बाइक के साथ अपराधी भागने में सफल रहे.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गिरोह का सरगना पहले भी बाइक लूट व चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है. कुछ माह पहले जमानत कर कर जेल से बाहर आया था. बाहर आते ही गिरोह के सदस्यों के साथ लूट व चोरी की घटनाओं का अंजाम देने लगा.गिरफ्तार सरगना ने पुलिस के समक्ष कई राज उगले हैं.गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.जल्द ही गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी कर चोरी व बाइक लूट की घटनाओं का उद्भेदन कर दिया जाएगा. गिरोह के सदस्यों के साथ लूट व चोरी की घटनाओं का अंजाम देने वाले गिरफ्तार सरगना की मोहनिया अनुमंडल पुलिस को काफी समय से तलाश थी.कई बार ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था.लेकिन शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए अभिषेक आज की रिपोर्ट




Post a Comment