Header Ads

kaimur Top News: आगामी लोकसभा चुनाव व इंटरमीडिएट की परीक्षा की सुरक्षा की लेकर पुलिस सतर्क

कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: आगामी लोकसभा चुनाव व इंटरमीडिएट की परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस महकमा सतर्क है. शनिवार की रात एसपी मो. फरोगुद्दीन के नेतृत्व में एसडीपीओ अजय प्रसाद, थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम आदि पुलिस पदाधिकारियों ने नगर के सभी होटलों में छापेमारी की. इसी क्रम में नगर के कचहरी मार्ग में स्थित एक होटल के रूम नंबर 222 में आधा बोतल शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें चैनपुर थाना क्षेत्र के इसियां गांव निवासी राकेश सह व सिकठी निवासी संतोष सह, होटल का वेटर चैनपुर निवासी शहीम अंसारी शामिल हैं. इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन लोगों के पास से 750 एमएल की एक बोतल में से प्रयोग से बाकी बची आधा बोतल शराब भी बरामद की गई. साथ ही दो खाली बोतल भी कमरे में मिली. दो मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया. इस मामले में होटल के वैशाली जिला निवासी प्रबंधक नीरज कुमार ¨सह जब पूछताछ की गई तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए. उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. होटल के आंगतुक पंजी रजिस्टर में उपरोक्त 222 नंबर में रहने वाले लोगों का नाम नहीं दर्ज पाया गया.पंजी में अंतिम प्रविष्टि अतिथि मधु ¨सह मुंबई का उनके मोबाइल नंबर सहित अंकित की गई थी.उधर, गिरफ्तार तीनों लोगों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराए जाने पर शराब पीने की पुष्टि हुई.प्रदेश में प्रतिबंध के बावजूद होटल में शराब ला कर पीने की अनुमति देने के मामले में होटल संचालक की भी संलिप्तता सामने आई है. इसलिए उनके सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.



No comments