Header Ads

Kaimur Top News: 7 फरवरी को भभुआ रोड और कुदरा रेलवे स्टेशन पर रसोइयों को मिलेगा टोकन

कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: मांगों को लेकर दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के लिए 7 फरवरी को भभुआ रोड और कुदरा रेलवे स्टेशन पर रसोइयों को टोकन दिया जाएगा.रविवार को राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के जिला इकाई की मीटिंग संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश प्रभारी उमाशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई.जिसकापूर्व बकाया मानदेय दिलवाने प्रत्येक महीने के 7 तारीख को मानदेय भुगतान करने,न्यूनतम मजदूरी लागू करने,सेवा स्थाई करने, 5 लाख जीवन बीमा राशि के खाते में दिलवाने, अवैध तरीके से हटाई गई रसोईयो को उसी विद्यालय में रखवाने पर चर्चा हुई.राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि 8 और 9 फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल के लिए दिल्ली में रसोईया एकजुट होगी. मौके पर कबूतरी देवी,सुनैना देवी,रामरति देवी, विद्या देवी, चिंता कुंवर,संगीता देवी,सुमन देवी सहित कई मौजूद रहे.



No comments