Kaimur Top News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय की चारदीवारी का शिलान्यास करते विधायक अशोक कुमार सिंह
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: रामगढ़ से भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर सड़क, स्वास्थ, सिंचाई या बिजली का. उक्त बातें उन्होंने सोमवार को दुर्गावती प्रखंड के सावठ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय की चारदीवारी का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही. विधायक मद से करीब 15 लाख की लागत से उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावठ की चारदीवारी बननी है.विधायक ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने शिक्षा को पहली प्राथमिकता दी है.चाहे कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गावती परिसर की चारदीवारी निर्माण की बात हो या फिर इंटर स्तरीय विद्यालय धनेछा में भवन निर्माण की.
शिलान्यास करते विधायक
सिंचाई पर खर्च किए गए हैं करोड़ों रुपए
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार केवल सिंचाई पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं.धड़हर पंप योजना बहुत जल्द शुरू होगी. कर्मनाशा मुख्य नहर का आधुनिकीकरण व लरमा पंप नहर की पक्की लाइनिंग एनडीए सरकार की ही देन है. आजादी के इतने साल बाद भी कई गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए थे. वैसे गांवों को पिछले 2 वर्षों में पक्की सड़क से जोड़ा गया.उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति मेरा सबसे अधिक लगाव है.विद्यालयों में संसाधन का होना जरूरी है.
स्कूलों में बढ़ रही है छात्र छात्राओं की संख्या
सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई तरह की योजनाएं चला रही है. जिसकी बदौलत स्कूलों में छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ रही है. कुछ लोगों को विकास की बातें नागवार लग रही हैं.विधायक ने कहा कि जरूरत के मुताबिक विद्यालयों को संसाधनों से लैस किया जाएगा.बिजली हर घर तक पहुंच चुकी है. कार्यक्रम में पंचायत के पूर्व मुखिया असरफ अली व विद्यालय के शिक्षकों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.




Post a Comment