Kaimur Top News: रालोसपा के समर्थकों ने कुदरा में 2 घंटे तक जीटी रोड पर वाहनों को रोके रखा
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: 2 फरवरी को पटना में रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा व कार्यकर्ताओं पर पटना में शिक्षा सुधार अभियान के तहत आक्रोश यात्रा के दौरान लाठी चार्ज के विरोध में सोमवार को रालोसपा के समर्थकों ने कुदरा में 2 घंटे तक जीटी रोड पर वाहनों को रोके रखा.इससे राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया.रालोसपा की बुलाई गई बिहार बंद को लेकर जिला मुख्यालय भभुआ में सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस एहतियातन तैनात दिखी.पुलिस बज्रवाहन के साथ जामस्थल पर जमी रही. बावजूद रालोसपा के बिहार बंद के समर्थन में महागठबंधन के कार्यकर्ता भी उतार गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये करीब एक घंटे तक भभुआ नगर के एकता चौक को जाम कर प्रदर्शन किया.इधर, मोहनिया में रालोसपा के साथ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने चाँदनी चौक को करीब एक घंटे तक जाम कर जमकर प्रदर्शन किया.
जितने दिन सरकार में रहे लाठी चार्ज नहीं हुई:बंद में प्रदर्शन कर रहे समर्थकों ने कहा कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जितने दिन सरकार में रहे शिक्षा सुधार अभियान यात्रा के दौरान कुशवाहा पर लाठी चार्ज नहीं हुई. रालोसपा के जिलाध्यक्ष उमाशंकर कुशवाहा, जयपति सिंह, पारस पटेल, कांग्रेस के गंगाधर उपाध्याय, राजद के भोलानाथ यादव समेत अन्य ने कहा कि गठबंधन से हटते ही उन पर और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज तानाशाही का प्रतीक है। इस दौरान सड़क जाम कर रहे महा गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में जमकर नारे लगाए गए हालांकि बंद को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तगड़े इंतजाम किए गए थे.
रालोसपा के साथ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक जाम कर किया प्रदर्शन
मोहनिया में जीटी रोड को जाम करते रालोसपा और महागठबंधन के कार्यकर्ता।
मोहनिया में बिहार बंद के दौरान महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया चांदनी चौक जाम
मोहनिया:पटना में आयोजित रैली के दौरान पुलिस द्वारा भाजी गई लाठी और अपने नेता की पिटाई के विरोध में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा बुलाई गई बंद के दौरान रालोसपा के बिहार बंद के आह्वान पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चांदनी चौक जाम कर दिया. बिहार प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम नगीना सिंह के नेतृत्व में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक को करीब एक घंटे तक जाम रखा. बिहार बंद का आह्वान शनिवार को रालोसपा की जन आक्रोश यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में किया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सूबे की सरकार हिटलरशाही कर रही है. प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है.जिसका खामियाजा नीतीश कुमार को भुगतना होगा. बंद को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकस दिखे.डीएसपी रघुनाथ सिंह, थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह, सीओ राकेश कुमार सिंह गश्त कर रहे थे.
नगर के एकता चौक पर सड़क जाम करते महागठबंधन के कार्यकता व सुरक्षा में तैनात पुलिस बल
रामगढ़ में दुर्गा चौक पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम
रामगढ़/दुर्गावती: पटना में लाठीचार्ज के विरोध में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने र रामगढ़ के दुर्गा चौक पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रखा.सड़क जाम करने वालों में मदन सिंह, बब्बन लाल श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, हीरा यादव, भानु प्रताप मौर्य, राजेश गुप्ता, संजय तिवारी व उप प्रमुख ओम सिंह समेत कई लोग शामिल थे.उधर, जिले के दुर्गावती प्रखण्ड में जाम का कोई असर नहीं दिखा.यहां न तो रालोसपा कार्यकर्ता दिखे न ही महागठबंधन के कोई कार्यकर्ता विरोध में उतरे.
तानाशाही रवैए के खिलाफ बोला हल्ला
कुदरा प्रतिनिधि के अनुसार लालू सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं पर पटना में आयोजित रैली में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को बिहार बंद के आह्वान पर रालो सपा सहित महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने थाने से महज 300 मीटर पश्चिम तरफ जीटी रोड पर ओवर ब्रिज पुल के नीचे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने 2 घंटे तक जीटी रोड को जाम कर आवागमन पूर्ण रूप से बाधित कर दिया. जीटी रोड पर जाम होने से यातायात पूरी तरह से बंधित रहा जाम में यात्री वाहन सहित एंबुलेंस फसा रहा महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व रालोसपा नेता धीरज सिंह कुशवाहा कर रहे थे.प्रखंड प्रमुख सुरेंद्र राम, पूर्व उप प्रमुख विमल सिंह यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, सदन खरवार, मोहम्मद हदीस आदि थे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज ,मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment