Kaimur Top News: शराब के नशे में झूमना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कैमूर टॉप न्यूज़,चाँद: सूबे के मुख्य नीतीश कुमार जहां शराबबंदी को अपना ऐतिहासिक फैसला बताते हुए लोगों से इसे सफल बनाने की अपील कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ लोग नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नियमित रूप से शराब का सेवन कर चौक चौराहों पर मंडराते हुए दिखाई दे ही जाते हैं. ऐसे ही एक मामले में नशे की हालत में झूम रहे . चाँद थाना के है.भभुआ निवासी पिंटू सिंह नामक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया. आपको बता दें कि पिंटू सिंह चाँद में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे .मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे जेल भेज दिया गया.चाँद थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए करवाई को अंजाम दिया.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए अभिषेक राज की रिपोट




Post a Comment