Kaimur Top News: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुऐ जवानों की याद में निकाला कैंडल मार्च
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के करारी गांव मे जम्मु-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद भारत मां के वीर सपूतों की याद में सोमवार की देर शाम को करारी गांव मे कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी और गमगीन हालत में गांव का भ्रमण करते हुए बुढे जवान,नन्हे, मुन्ने,बच्चे सभी लोगों ने अपने हाथ मे कैंडल लेकर कर शहीद मजहर अली के गेट तक पहुंचे. शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा . इस दौरान लोगों के दिलों में एक तरफ देश के जांबाज जवानों के मारे जाने पर गमगीन थे तो दूसरी तरफ लोगों के आतंकवादियों के खिलाफ काफी गुस्सा था. कैंडल मार्च के दौरान सभी लोगों ने एक स्वर से हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम , वीर जवान अमर रहे अन्य नारे लगा रहे थे .
कैंडल मार्च में रिजवान खान अरस्तु खान वकार खान सलमान खान हाफिज बेलाल मौलाना मुदसीर इमरान खान अयाज खान मेराज,गुड्डू मुस्तफा खान शाहजहां मजहर नन्हे मुन्ने बच्चे सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment