Kaimur Top News: प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में होगा पोषण वाटिका का निर्माण
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिले के प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अंकुरण परियोजना के तहत एमडीएम में हरी सब्जी व फलों को उपलब्ध कराने को लेकर पोषण वाटिका का निर्माण किया जाएगा. ताकि बच्चे अपने हाथों से उगाई गई हरी सब्जी को खा कर स्वस्थ पोषण एवं स्वच्छता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें.
इसको ले कर सोमवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषक वाटिका के निर्माण में जिन विभागों को दायित्व सौंपा गया है वे अपनी जिम्मेदारी को निहित करते हुए चयनित विद्यालयों में पोषण वाटिका के निर्माण में लग जाएं.बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए एमडीएम के प्रभारी यदुवंश राम ने बताया कि जिले के वर्ग एक से लेकर आठ तक संचालित होने वाले प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों के 108 विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण किया जाएगा.वाटिका निर्माण का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चों को दिए जाने वाले एमडीएम में सुक्ष्म पोषक तत्व की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। इसके लिए विद्यालयों में वाटिका का निर्माण विद्यालय परिसर में किया जाएगा.
जहां बच्चे 400 वर्ग स्कवायर फीट व 600 स्कवायर फीट की वाटिका का निर्माण करेंगे. जिसमें उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पीएचईडी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र अधौरा के पदाधिकारी वाटिका निर्माण में अपनी-अपनी विभागीय जिम्मेदारी को निभाएंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में डीएओ, सहायक उद्यान पदाधिकारी, सभी बीईओ के अलावा बीआरसी, एमडीएम प्रबंधक विजय कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल थे.
इन विद्यालयों में बनेगी पोषण वाटिका -
1. मध्य विद्यालय अधौरा
2. प्राथमिक विद्यालय पचगांवा
3. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहुली
4. उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवपुर
5. मध्य विद्यालय रूद्रवारकला
6. उत्क्रमित मध्य विद्यालय दतियांव
7. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारंगपुर
8. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलका
9. मध्य विद्यालय रूपपुर
10. उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरौली
11. उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीठापुर
12. उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलीपुर
13. उत्क्रमित मध्य विद्यालय परमालपुर
14. उत्क्रमित मध्य विद्यालय जागेबरांव
15. उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा
16. मध्य विद्यालय बेतरी
17. मध्य विद्यालय पियां
18. उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरिगांवा
19. मध्य विद्यालय भेकास
20. मध्य विद्यालय भगवानपुर सहित कुल 108 विद्यालय शामिल हैं.




Post a Comment